फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man injured in the accident died

Kurukshetra News: हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The young man injured in the accident died
कुरुक्षेत्र। बस की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। सूरज निवासी बरवाला जिला पंचकूला ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह गांव लोहार माजरा में अपने चाचा की लड़की की शादी में आया हुआ था। वह शादी का कुछ सामान लेेने अपने चचेरे भाई प्रवीन व अनमोल को साथ लेकर गया था। बाइक पर सवार होकर जैसे ही वे ज्योतिसर के समीप पहुंचे तो एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गए और उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से अनमोल को गंभीर हालत के चलते मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन





हजारों का सामान चोरी कर ले गए चोर
लाडवा। एक प्लांट से हजारों का सामान चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। अंकित जिंदल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव ढूढा में बजरी प्लांट लगाया हुआ है, जहां से चोर लोहे का गाडर, पांच चैनल, पेवर मशीन का ओगर, करीब 35 लीटर डीजल, डीजल पंप व टूल का सामान चोरी कर लिया गया। वे सुबह प्लांट पर पहुंचे तो वारदात का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed