फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young generation is the future of the country reaches the glorious history of India:

देश की भावी युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है भारत के गौरवशाली इतिहास को

Fri, 02 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Fri, 02 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने  कहा कि देश की भावी युवा पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देने  की निहायत जरूरत है। इस कार्य का भाजपा के कार्यकर्ता मुकम्मल करने का काम  करेंगे। इस लक्ष्य को जहन में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे है।

विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री वीरवार को देर शाम रेलवे रोड पर अग्रवाल धर्मशाला  में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से आयोजित पंडित  दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता व आमजन को समय की महता को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन


समय सफलता की कुंजी है। भाजपा पार्टी हमेशा समय को ध्यान रखती है। इसलिए भाजपा  कार्यकर्ताओं को समय अनुसार प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। किसी भी  पार्टी को आगे जाने के लिए समय समय पर कार्यकर्ताओं को अपटूडेट करना चाहिए। लेकिन देश में भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण  देने का काम करती है। अन्य दलों में परिवारवाद का  प्रशिक्षण देने का काम किया जाता है। देश में पार्टी परिवार से बड़ी होती  है। इस बात को केवल भाजपा पार्टी ही समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अप टू डेट करने और देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देने के लिए तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए ही प्रशिक्षण देने का काम किया जाता है। इसी  प्रशिक्षण के बलबूते भाजपा ने केंद्र व कई राज्यों में सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद  अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारतीय के मान सम्मान को लौटाने  का काम किया है। आज हर भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
 
उन्होंने जनसंघ और भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज  लोकतंत्र में पढ़े लिखे लोगों का अभाव है। राजनीति में अच्छे गुणों वाले लोगों की कमी है। भाजपा के संस्थापक श्योमा मुखर्जी जैसे पढ़े लिखे लोगों ने देश के गौरवशाली इतिहास को दुनिया के हर नागरिक तक पहुंचाने का काम किया है।

भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि इस प्रशिक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं को विषय विशेषज्ञों द्वारा अपटूडेट किया जाएगा। इस प्रशिक्षणशाला की सीडी प्रत्येक कार्यकर्ता को देने का प्रयास किया जाएगा ताकि भाजपा कार्यकर्ता सीडी के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों व नीतियों  के बारे में जान सके। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद कार्यकर्ता लोगों  के बीच जाएंगे और भाजपा की नीतियों के बारे में बताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता हमारी सरकार अच्छी सरकार के श्लोगन को आमजन के पास पहुंचाने का काम करेंगे।


कार्यक्रम में मंच का संचालन  प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र तायल ने किया। इस मौके पर भाजपा चंड़ीगढ़ के  प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर अरोड़ा, अमृत सागर, अरूण सूद, प्रेम कोशिक, चंद्र  शेखर, बीसी पुरी, रवि शर्मा, देवी सिंह, शाक्ति देव, भाजपा के जिला अध्यक्ष धूमनसिंह किरमच, जितेंद्र अग्रवाल, अमित रोहिला, शिव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed