{"_id":"61e47e2e7c3dc56721598d06","slug":"the-workers-made-the-strategy-of-the-movement-kurukshetra-news-knl96245551","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 व 24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 व 24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 23 और 24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के प्रदेश प्रेस सचिव इंद्र सिंह बधाना और महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, हटाए गए कच्चे-पक्के कर्मचारियों की वापसी, डीए के एरियर का भुगतान, चार लेबर कोड रद्द करने आदि मांगों को लेकर 23 और 24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इसकी सफलता के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। इन मांगों को लेकर कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी भी दी गई है और ये कर्मी रोजाना रिपोर्ट देंगे।
ओमप्रकाश ने कहा कि हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए बैंक यूनियन, जीवन बीमा निगम, रेलवे यूनियन, भारतीय किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन रहेगा। इसको लेकर जल्द ही जिला स्तर पर एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। जब तक सरकार समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश और संचालन जयकुमार ने किया। इस मौके पर बलवान सिंह, अरविंद कुमार, फकीर चंद, जितेंद्र बंसल, महाबीर दहिया, सुदर्शन कुमार, रामप्रकाश, अमन कुमार, धर्मपाल धनखड़, आनंद सिंह, विपिन कुमार, सुरेंद्र यादव, बलबीर सिंह, सुरेश गुड्डा, भीम सिंह, किशन लाल, हेमराज, रोशन लाल, विशाल सैन सहित अन्य मौजूद रहे।