फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The work of the gate again hangs on the way opened towards the railway line of the assembly.

सभा के रेलवे लाइन की ओर खोले गए रास्ते पर गेट का कार्य फिर लटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The work of the gate again hangs on the way opened towards the railway line of the assembly.
श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा के रेलवे लाइन की ओर खोले गए रास्ते पर गेट लगाने का फिर से लटक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं एसडीएम अदिति ने पुलिस बल के साथ गेट लगाने का कार्य बंद करा दिया। इस पर समाज के लोग प्रशासन के खिलाफ भड़क गए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम अदिति ने समाज के लोगों को शांत कराया और यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने दावा किया नौ कनाल नौ मरले जमीन सभा की है। सभा अपनी जमीन में गेट लगा रही है। आरोप लगाया कि सत्तासीन नेता अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए काम में अड़चन डाल रहे हैं। वहीं प्रशासन कहना है कि जमीन की दोबारा निशानदेही कराई जाएगी, क्योंकि जगह पर रेलवे भी दावा कर रहा है। निशानदेही के लिए सभा को दो सप्ताह तक काम न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा के रेलवे लाइन की ओर खोले गए रास्ते पर समाज के कुछ लोगों ने गेट लगाने का कार्य शुरू किया। कार्य शुरू होने के चंद मिनटों के बाद कृष्णा गेट थाना प्रभारी दिनेश चंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गेट लगा रहे लोगों को मना कर दिया। इसके बाद समाज के लोगों में रोष पनप गया। गेट का कार्य रोके जाने की खबर जैसे ही समाज के अन्य लोगों को पता लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीएम अदिति, डीएसपी शीतल सिंह, डीएसपी सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार अभिमन्यु व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज के लोगों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने निशानदेही होने तक 15 दिन के लिए यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
बाक्स
मंदिर में बढ़ रही चोरियां, इसलिए गेट लगाना जरूरी : सूरजभान
सभा के प्रधान सूरजभान नरवाल ने बताया कि मंदिर में पिछले दिनों राज्यपाल बंडारू दतात्रेय व सीएम मनोहर लाल के आने पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए रास्ता खोला गया था। तब से लेकर आज तक रास्ता खुला है। रास्ता खुला होने के कारण मंदिर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन चोरियों के डर से पिछले रास्ते पर गेट लगाना जरूरी है। खोला गया रास्ता मंदिर की जमीन है और वे अपनी जमीन पर ही गेट लगा रहे थे। गेट लगाने का कार्य रोके जाने से समाज के लोगों में रोष है।

बाक्स
15 दिन तक यथास्थिति बनाने के दिए निर्देश : एसडीएम
एसडीएम अदिति ने बताया कि खोले गए रास्ते पर गेट लगाने का कार्य रोक दिया गया है। जमीन की दोबारा से निशानदेही कराई जाएगी। निशानदेही के बाद ही अगली कार्रवाई की होगी। तब तक मंदिर की प्रबंधन कमेटी को 15 दिन तक यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed