फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The work of purchasing and lifting wheat in Babain grain market has intensified.

Kurukshetra News: बाबैन अनाज मंडी में गेहूं की खरीद और उठान का कार्य तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The work of purchasing and lifting wheat in Babain grain market has intensified.
बाबैन। मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सिंह। - फोटो : Samvad
बाबैन। मार्केट कमेटी बाबैन के सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में इस बार गेहूं की आवक, खरीद और उठान का कार्य सुचारू रूप से जारी है। बाबैन मंडी में अब तक 2,88,660 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से सरकार की ओर से 2,59,696 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। अनाज मंडी एसोसिएशन के सहयोग से गेहूं के उठान का भी कार्य सुचारू रूप से जारी है। बाबैन मंडी से अब तक 2,38,560 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 93 प्रतिशत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह संतोषजनक स्थिति है और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए उठान कार्य लगातार जारी है।उन्होंने कहा कि पूरे सीजन के दौरान मंडी में गेहूं की बायोमीट्रिक करने, आवक और उठान का कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलता रहा। इस कार्य को सफल बनाने में अनाज मंडी एसोसिएशन बाबैन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद एजेंसी खाद्य व आपूर्ति विभाग, अनाज मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने प्रशासन और मार्केट कमेटी के साथ तालमेल बनाकर काम किया जिससे मंडी में गेहूं की खरीद के लिए व्यवस्था बेहतर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed