फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The woman injured in the accident lost both her legs, along with her husband and child.

Kurukshetra News: हादसे में घायल महिला की गई दोनों टांगे, पति व बच्चे के साथ हुई थी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The woman injured in the accident lost both her legs, along with her husband and child.
पिपली। नेशनल हाईवे पर हुए एक हादसे ने महिला की दोनों टांगे छीन ली। 28 अगस्त को हुए हादसे के बाद पीजीआई में महिला की दोनाें टांगें काटनी पड़ी, जिसके चलते यह हादसा उन्हें जिंदगी भर के लिए दर्द दे गया। दिल्ली के रघुवीर नगर निवासी सुनील कुमार के मुताबिक वे चंडीगढ़ में अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। स्कूटी पर ही वे अपने साथ पत्नी सुमन व नौ माह के बेटे शिवांश को लिए हुए थे। 28 अगस्त को पिपली के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वे तीनों सड़क पर जा गिरे थे। वाहन उसकी पत्नी सुमन की दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गया था।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उन्हें पुलिस द्वारा एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से सुमन को पीजीआई भेज दिया गया था। यहां उपचार के दाैरान चिकित्सकों को उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ीं। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बस की चपेट में आई किशोरी, टायर ऊपर से गुजरा
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर चौक के समीप पिपली-थर्ड गेट रोड पर वीरवार शाम को एक निजी बस में सवार किशोरी हादसे का शिकार हो गई। वह बस से उतरते समय नीचे गिर गई और पीछे के टायर की चपेट में आ गई। टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदल सिटी की रहने वाली शिवानी पूंडरी रोड के लिए चलने वाली बस में सवार हुई थी। हादसे के बाद लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया और शिवानी को निजी अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सिटी नरेंद्र कुमार का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed