फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The wedding procession was to go after four days, fire from the cylinder while preparing the dish created chaos.

Kurukshetra News: चार दिन बाद जानी थी बरात, पकवान बनाते समय सिलिंडर से लगी आग ने मचाया तांडव

Tue, 07 May 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 07 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession was to go after four days, fire from the cylinder while preparing the dish created chaos.
कुरुक्षेत्र। घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी और चार दिन बाद बरात जाने वाली थी। दूर-दूर से मेहमान पहुंचे थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे शादी में बनने वाले पकवान के लिए कढ़ाई की रस्म चल रही थी। दूल्हे की मां पूड़ियां बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। परिजनों ने भीगी बोरियां डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान आग फ्रिज के कंप्रेशर तक पहुंच गई और धमाके से पूरे घर में फैल गई। आग में दूल्हे की मां और भाई झुलस गए। किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही अग्निशमन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

7-सी कॉलोनी के रहने वाले अजय कुमार की शादी मोहाली में तय है और आगामी शुक्रवार को बरात के लिए तैयारी चल रही थी। घर में दूर-दूर से मेहमान भी पहुंच चुके हैं। कारण कि बरात से पहले बुधवार को घर पर ही पार्टी रखी गई थी। इसे लेकर परिजनों में उत्साह का माहौल था। शादी में बनने वाले पकवान के लिए सोमवार की सुबह कढ़ाई की रस्म चल रही थी। तभी सिलिंडर में लगी आग से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। घर में मौजूद अजय और उसके भाई ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन फ्रिज का कंप्रेशर फटने के बाद वह बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर तब तक आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया था। इस कारण कर्मियों ने घर की एक दीवार तोड़कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। यहां तक की पहनने के लिए एक जोड़ी कपड़ा भी नहीं बचा। आग बुझने के बाद आनन-फानन में परिजन एकबार फिर शादी को देखते हुए घर को संवारने में जुट गए। सूचना पाकर अजय के ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंचे तथा उनको हौसला दिया। इससे पहले दूल्हे का भाई सन्नी और उसकी मां बीरवती आग में झुलस गये जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed