{"_id":"574359384f1c1bb5156918b3","slug":"the-weather-was-delightful-heat-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहावना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहावना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 24 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुहावना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात से मौसम द्वारा ली गई करवट के चलते रात के बाद दिन मे भी तेज बारिश हुई। जिला भर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लेगों को राहत मिल गई। बारिश के साथ तेज तूफान भी चला, जिसकी चपेट में अनेकों पेड़ आ गए। पेड़ गिरने से जिला की कई सड़कों पर हल्का यातायात भी अवरुद्ध हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार मध्य रात्रि को अचानक ही तेज तूफान के बार हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। सोमवार को दोपहर बाद फिर अचानक तेज तूफान के बाद बारिश भी आई। बारिश होने से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। एकाएक ही मौसम सुहावना हो गया और सड़कों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर रौनक दिखाई दी।
घरों से बाहर निकले लोग
इस्माइलाबाद। कस्बा व क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बरसात से जहां तापमान में खासी गिरावट आई वहीं पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। जिससे गर्मी के चलते अपने घरों में दबके लोग बाहर निकले तथा इस वर्ष के गर्मी के मौसम की पहली बरसात का आनंद लिया। वहीं इस बरसात ने कस्बे की बरसाती पानी की निकासी की पोल भी खोल दी है।
विज्ञापन
बरसात के कारण कस्बे के काठगढ़ रोड़, रोशनपुर रोड़, ठसका रोड़ व गलियों में बरसाती पानी जमा हो जाने के कारण राहगिरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़। इस बरसात से किसानों के चेहरों पर भी मुस्कराहट देखने को मिली है।
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद : कृषि वैज्ञानिक
कृषि विभाग के उप निदेशक डा वजीर सिंह का कहना है कि सोमवार को हुई बारिश किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। हालांकि सुरजमुखी की पकी हुई व कटी हुई फसल को हल्का नुकसान हो सकता है, लेकिन धान, ज्वार से लेकर फलों व सब्जियों में बारिश का बड़ा फायदा होगा। इससे किसान धान की फसल के लिए जमीन की गुड़ाई कर सकेंगे तो धान की पौध के लिए भी बारिश फायदेमंद है।