फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather remained pleasant due to bright sunshine, the temperature increased

Kurukshetra News: तेज धूप खिलने से सुहावना रहा माैसम, बढ़ा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The weather remained pleasant due to bright sunshine, the temperature increased
कुरुक्षेत्र। दोपहर में तेज धूप होने पर छाता लेकर मिट्टी के बर्तन बेचती महिला। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वीरवार सुबह से ही अच्छी धूप खिलने के कारण मौसम साफ और सुहावना बना रहा। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। लोग धूप का आनंद लेने के लिए अपने घरों के बाहर, छतों और पार्कों में बैठे दिखे। मौसम साफ रहने के कारण सड़कों पर यातायात भी सामान्य और सुचारू रूप से चलता रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज धूप निकलने से वातावरण में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हालांकि शाम होते-होते मौसम ने फिर करवट बदली और तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता के अनुसार शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम में गर्माहट गेहूं के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य पर असर : लगातार बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बीते एक सप्ताह के दौरान सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक रही। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। फिजिशियन डॉ. गौरव ने सलाह दी है कि सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें की सलाह दी है।

कुरुक्षेत्र। दोपहर में तेज धूप होने पर छाता लेकर मिट्टी के बर्तन बेचती महिला। संवाद

कुरुक्षेत्र। दोपहर में तेज धूप होने पर छाता लेकर मिट्टी के बर्तन बेचती महिला। संवाद

कुरुक्षेत्र। दोपहर में तेज धूप होने पर छाता लेकर मिट्टी के बर्तन बेचती महिला। संवाद

कुरुक्षेत्र। दोपहर में तेज धूप होने पर छाता लेकर मिट्टी के बर्तन बेचती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed