फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The way for students studying from ITI to go abroad will be clear.

Kurukshetra News: आईटीआई से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की विदेश जाने की राह होगी साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
The way for students studying from ITI to go abroad will be clear.
कुरुक्षेत्र। अब राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की विदेशों में जाने की राह साफ होगी, जिसके बाद विद्यार्थी विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा को पूरा कर सकेंगे। कई बार युवा विदेश जाने का सपना पूरा करने के लिए गैर कानूनी तरीके अपनाते हैं, जिससे खुद की जान को जोखिम में डालकर वह विदेश जाने की राह अपनाते हैं जो कई बार जानलेवा भी साबित हुआ है, लेकिन अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि कौशल के आधार पर उन्हें वर्क वीजा मिलेगा, जिसकी सहायता से वे विदेश जाकर नौकरी कर सकेंगे और विदेश जाने का सपना भी पूरा कर पाएंगे। इसके लिए आईटीआई से डिप्लोमा करना होगा, जिसके बाद सरकार उनकी इच्छा को पूरा करते हुए विदेश में नौकरी दिलाएगी। क्योंकि कौशलात्मक शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की देश-विदेश में मांग है और इन्हें वर्क वीजा भी जल्दी मिल जाता है। इसको लेकर हाल ही में प्रदेश सरकार ने योजना भी बनाई थी कि हरियाणा सरकार युवाओं को विदेश भेजेगी और रोजगार प्रदान कराएगी।
विज्ञापन

आईटीआई के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नए सत्र से मिलने की उम्मीद है। आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिलेभर की छह आईटीआई में 1412 सीटों पर दाखिले हो रहे हैं। संस्थानों में भी लगाए गए हेल्प डेस्क पर युवाओं को विषयों व कोर्सों के साथ सरकार की योजनाओं और देश-विदेश में कॅरिअर की संभावनाओं से अवगत कराया जा रहा है। क्योंकि सरकार का भी उद्देश्य है कि युवा कौशल आधारित शिक्षा लेकर देश-विदेश में अपने हुनर के बलबूते काम करें और बेरोजगारी की दलदल से बाहर निकलकर रोजगार देने वाले बनें। इसी को देखते हुए सरकार की ओर से खासतौर पर छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा देने के लिए कई तरह की सुविधाएं और योजनाएं प्रदान की जा रही हैं और कई नए कोर्स भी लाए गए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि हाल ही में जर्मनी में सिलाई मशीन संचालक की भर्ती निकली हुई है, जिसमें डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को ही प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास देश-विदेश में रोजगार के असीम अवसर है। कार्य करने की क्षमता और गुणवत्ता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को मिलेंगे प्रतिमाह 500 रुपये
प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिला लेने वाली छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए विभाग की ओर से 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत आईटीआई डिप्लोमा धारकों को बोनस अंक देने का प्रावधान भी है। छात्राओं के लिए फ्री बस पास सुविधा भी उपलब्ध है। इसी के साथ ही सभी वर्ग की छात्राओं को एक हजार रुपये की टूलकिट राशि विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि छात्राएं हर क्षेत्र में अग्रणी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed