फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The water level in the Markanda River again reached close to the danger mark.

Kurukshetra News: मारकंडा नदी में फिर खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The water level in the Markanda River again reached close to the danger mark.
शाहाबाद। वीरवार को शाम के समय बहती मारकंडा। संवाद
शाहाबाद। मारकंडा कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर उफान पर आती दिखाई दी है। वीरवार शाम को नदी में 12,240 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया। इसमें और भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जाती रही। गेज रीडर रविंद्र के अनुसार नदी का यह रूप पहाड़ों में बारिश के बाद दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

वहीं काला अम्ब में तैनात गेज रीडर कश्मीरा के मुताबिक बुधवार रात पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद नदी में 16 हजार क्यूसेक पानी आंका गया। वीरवार सुबह फिर से बारिश होने पर जल प्रवाह बढ़कर 17 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। अंबाला के मुलाना में तैनात गेज रीडर पवन कुमार का कहना था कि बुधवार सुबह मुलाना से पहले मारकंडा नदी में मिलने वाली बरसाती नदी रुन में 22 हजार क्यूसेक और बेंगना में 27 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया जिसके चलते यहां अधिकतम 35 हजार क्यूसेक पानी बहने लगा।
विज्ञापन

शाहाबाद में नदी का खतरे का निशान 256 मीटर है, फिलहाल जलस्तर 255.30 मीटर यानी 12,240 क्यूसेक दर्ज किया गया। इससे पहले भी मारकंडा इसी मानसून सीजन में कई बार उफान पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed