{"_id":"655fba9f7b11eb839903262f","slug":"the-voice-of-sri-guru-granth-sahib-ji-preaches-common-humanity-giani-sahib-singh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-9027-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझी मानवता का उपदेश देती है श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी : ज्ञानी साहिब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझी मानवता का उपदेश देती है श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी : ज्ञानी साहिब सिंह
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला में वीरवार की 18वीं प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से आरंभ होकर नगरपालिका के पूर्व उप प्रधान त्रलोचन सिंह हांडा के निवास माजरी मोहल्ला पर पहुंची। प्रभात फेरी में प्रसिद्ध कवि कुलवंत सिंह रफीक, सीएम विंडो एनिमेट पर्सन प्रभजीत सिंह तनेजा और पार्षद विजय कलसी सहित सिख संगत ने चलो चल रल मिल दर्शन कारिये सतगुरु नानक आये ने.....आदि शब्दों का गायन करके समा बांधा। तत्पश्चात आयोजक परिवार सहित मोहल्ला वासी संगत ने पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के हजूरी रागी भाई बलजीत सिंह शब्दी जत्था और बीबी शरणजीत कौर शब्दी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन के उपरांत इंटरनेशनल कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने आई हुई संगत को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम श्री गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला और उसके बाद संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी से जुड़ने का आह्वान किया।
प्रभात फेरी में मंच का संचालन नरिंदर सिंह भिंडर ने किया। प्रवक्ता भगवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की प्रभात फेरी गांव दयाल नगर में हरजिंद्र पाल सिंह के निवास पर पहुंचेगी और वहां जाने के लिए संगत हेतु बस शुक्रवार सुबह पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से जाएगी।