फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The voice of Shiva devotion echoed in the morning procession on Mahashivratri.

Kurukshetra News: महाशिवरात्रि पर प्रभातफेरी में गूंजा शिव भक्ति का स्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The voice of Shiva devotion echoed in the morning procession on Mahashivratri.
शाहाबाद। महिला संकीर्तन मंडल की सदस्यों को सम्मानित करते मंदिर सभा के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में श्री मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से प्रभातफेरियों की शृंखला आयोजित की जा रही हैं। इसमें शनिवार की प्रभातफेरी शाहाबाद के गोपी विहार स्थित भगवान पूरा में गोपी विहार महिला संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी प्रातः प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर से पालकी व पवित्र ध्वज के साथ आयोजन स्थल पर पहुंची। यहां हर हर महादेव के उद्घोष के साथ संगत ने श्रद्धा भाव से स्वागत किया। मंदिर के विद्वान पंडित सुनील शर्मा ने महिला संकीर्तन मंडल की सदस्यों से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। अजय मोंगा ने ओम नमः शिवाय की मंत्र का माला जाप व अंकुश गोयल ने गणपति वंदना की। भजनीक आरती, दीक्षा अरोड़ा, मीरा अरोड़ा, महिला संकीर्तन मंडल (गोपी विहार), निक्स मेहंदीरत्ता, गौरव ठुकराल, प्रदीप कारवा, गंगा रमन, गुलशन मयूर और अवशीष शर्मा ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आरती से पहले प्रभातफेरी के आयोजकों को मंदिर सभा की तरफ से विधायक रामकरण काला, नपा प्रधान गुलशन कवात्तरा और मंदिर सभा के सदस्यों ने स्वयंभू शिवलिंग का सुंदर स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच का संचालन मंदिर सभा के प्रधान अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा ने बखूबी निभाया। प्रभातफेरी का समापन मयंक तुली, पुनीत चड्डा और अंकुश धवन की ओर से गाई गई भगवान शिव की आरती से हुआ। इस अवसर पर नगली वाली कुटिया से बाई जी, पार्षद रीतु शर्मा, सुदमा दास, विजय नारंग, अक्ष जीत, हरदीप कालड़ा, तुषार अरोड़ा, ऋषभ अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, ललित अरोड़ा, अनिल कथूरिया, गुल्लू वर्मा और बंटी रामनगर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

शाहाबाद। महिला संकीर्तन मंडल की सदस्यों को सम्मानित करते मंदिर सभा के सदस्य। विज्ञप्ति

शाहाबाद। महिला संकीर्तन मंडल की सदस्यों को सम्मानित करते मंदिर सभा के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed