फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Vice Chancellor of Shri Krishna Ayush University took feedback from patients in the Homeopathy Clinic

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विवि के कुलपति ने होम्योपैथी क्लीनिक में मरीजों से ली फीडबैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor of Shri Krishna Ayush University took feedback from patients in the Homeopathy Clinic
कुरुक्षेत्र। लोगों से फीडबैक लेते हुए कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय स्थित होम्योपैथी क्लीनिक का निरीक्षण किया, यहां उपचार के लिए पहुंचे मरीजों से सीधा संवाद कर फीडबैक ली। मरीजों ने क्लीनिक की सेवाओं, औषधियों की उपलब्धता और चिकित्सकों के व्यवहार पर संतोष प्रकट किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कुछ मरीजों से अलग से बात कर उनकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं को जाना और उन्हें सुझाव दिए। कुलपति प्रो. धीमान ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ औषधियों पर निर्भर न रहकर जीवनशैली में संतुलन लाने, प्राकृतिक आहार अपनाने और नियमित योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति केवल रोग का इलाज नहीं, बल्कि रोग की पुनरावृत्ति को रोकती है। उन्होंने क्लीनिक स्टाफ से भी सेवा की गुणवत्ता को बनाए रखने और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखने को कहा। इस मौके पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र खुराना, प्रो. सुरेंद्र सहरावत, प्रो. सतीश वत्स, होम्योपैथी से विशेषज्ञ डॉ. कुलजीत कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed