{"_id":"691b710ecca38fc3c703f808","slug":"the-vice-chancellor-conducted-a-surprise-inspection-of-the-homeopathy-medical-center-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-145462-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुलपति ने होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुलपति ने होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र का औचक निरीक्षण करने के दौरान जानकारी लेते कुलपति प्
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने सोमवार को विश्वविद्यालय स्थित होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से उपचार संबंधी फीडबैक लिया और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. कुलजीत कौर और डॉ. रिया शर्मा की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि रोगी हमारी प्राथमिकता हैं। गुणवत्तापूर्ण उपचार और मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा देना ही स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला है। हमारा प्रयास है कि विश्वविद्यालय में सभी चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत कर समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजा सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।