फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The verses of Shri Krishna's Geeta will resonate in Ayodhya, the city of Lord Shri Ram.

Kurukshetra News: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में गूंजेंगे श्रीकृष्ण की गीता के श्लोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The verses of Shri Krishna's Geeta will resonate in Ayodhya, the city of Lord Shri Ram.
कुरुक्षेत्र। भगवान श्रीराम की मूर्ति अयोध्या धाम में विराजमान होने की खुशी अभी भी पूरे देश में है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में यह खुशी मना रहा है। श्रीराम लला के आगमन की खुशी में ही अब पांच दिनों तक श्रीराम की नगरी अयोध्या गीतामयी होने वाली है, जिस दौरान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के संदेश गूंजेंगे।
विज्ञापन

28 मार्च से एक अप्रैल तक विशेष आयोजन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली व राजस्थान सहित आसपास के करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है तो वहीं श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार जहां हर रोज गीता पाठ, सत्संग, प्रवचन, गीता यज्ञ व अन्य कार्यक्रम होंगे वहीं इस आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन भी कराए जाएंगे। 22 जनवरी को श्री रामलला के विराजमान होने के दौरान भी देश के प्रमुख संतों के साथ स्वामी ज्ञानानंद भी सरीक रहे थे तो वहीं यहां धर्मनगरी स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था होगी
अयोध्या में गीता पर किए जा रहे इस खास कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं लिए खाने से लेकर रहने तक की निशुल्क व्यवस्था गीता ज्ञान संस्थानम की ओर से की जाएगी, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में ही पूरा आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। 10 हजार श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है। स्वामी ज्ञानानंद की ओर से श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। हालांकि श्रद्धालु अयोध्या अपने स्तर पर पहुंचेंगे, लेकिन वहां खाने से लेकर रहने की व्यवस्था संस्थानम की ओर से निशुल्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed