फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The university stopped contractor Naushad Ali's entry into the university

Kurukshetra News: विवि ने ठेकेदार नौशाद अली का विश्वविद्यालय में प्रवेश किया बंद

Mon, 25 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
The university stopped contractor Naushad Ali's entry into the university
कुरुक्षेत्र। आपसी तनातनी के बीच विवि प्रशासन ने अब ठेकेदार नौशाद अली का विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश बंद कर दिया। इसके लिए ठेकेदार नौशाद अली ने पुलिस को विश्वविद्यालय के प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी है। इसके साथ कुवि के छह अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में भी केस किया है।
विज्ञापन

नौशाद ने विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन एडम ब्लॉक के पीछे बन रही चार मंजिला इमारत के सामान में गड़बड़ झाले के अलावा कई मामले उजागर किए जिसकी उन्होंने उच्च अधिकारियों को शिकायत की। शिकायत पर स्टेट विजिलेंस अंबाला की टीम ने जांच की। उनका कहना है, विवि में ऐसे बहुत से गलत काम हो रहे हैं, विवि प्रशासन को डर है कि कहीं मैं उनकी पोल पट्टी ना खोल दूं। मेरी आवाज को दबाने के लिए अब प्रशासन ने विश्वविद्यालय में प्रवेश बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नौशाद ने कहा कि विवि प्रशासन ने उन पर दबाव बनाया है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश करते ही उन्हें विवि में आने का कारण बताना होगा, वहीं पहले सीएसओ रूम में साइन करने होंगे। उन्हें बताना होगा कि यूनिवर्सिटी में किस जगह जाना है। नौशाद ने बताया कि उनके भाई के यूनिवर्सिटी में कई काम चल रहे हैं। ऐसे में उनका यूनिवर्सिटी में आना-जाना रहता है। प्रवेश बंद कर मुझे परेशान किया जा रहा है। विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed