Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The true colors of Haryana were on display in the ghaghra-choli and turban.

Kurukshetra News: घाघरा-चोली और पगड़ी में दिखा हरियाणा का असली रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The true colors of Haryana were on display in the ghaghra-choli and turban.
कुरुक्षेत्र। रैंप वॉक करते हुए कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी फैशन शो में जब युवतियां घाघरा-चोली, युवा धोती-कुर्ता और पारंपरिक पगड़ी पहनकर रैंप पर उतरे तो दर्शक हरियाणा की लोक संस्कृति के रंगों में रंग गए। पारंपरिक परिधानों को नए अंदाज में प्रस्तुत करते विद्यार्थियों को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। फैशन शो में हरियाणा की संस्कृति और पहनावे की झलक देखकर लोग मुरीद हो गए।

फैशन शो में प्रदेश के 15 से अधिक विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 50 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने घाघरा, चोली, चुंदड़ी, दामण, वायल, कुर्ती, दुपट्टा, धोती-कुर्ता, पगड़ी, घाघरी, सौंपली और दुकानिया सहित अनेक पारंपरिक परिधानों को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया। महिला और पुरुष, दोनों के पारंपरिक पहनावे को मंच पर प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने कहा कि फैशन शो में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की पूरी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. बबीता ने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक पहनावे को जीवंत रखने के साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। वहीं लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि रत्नावली में पांच वर्ष पहले हरियाणवी फैशन शो की शुरुआत हुई थी।

कुरुक्षेत्र। रैंप वॉक करते हुए कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। रैंप वॉक करते हुए कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed