फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The trolley lost control and hit a tree, the driver was burnt alive due to the fire

Kurukshetra News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्राला, आग लगने से जिंदा जला चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The trolley lost control and hit a tree, the driver was burnt alive due to the fire
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। दीवाना गांव के पास शुक्रवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्राला चालक ट्राले में आग लगने से जिंदा जल गया। वह ट्राले में यमुनानगर से बजरी लेकर चीका जा रहा था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव कलसिया के रहने वाले 38 वर्षीय सोमनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर लोक नायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है, जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि सोमनाथ यमुनानगर से ट्राले में बजरी भरकर चीका जा रहा था। उक्त गांव के समीप अचानक सड़क में पड़े गड्ढे में ट्राले का पहिया आने से टायर फट गया और ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक सोमनाथ केबिन में ही फंस गया और वह बाहर नहीं निकल पाया। इसी दौरान केबिन में आग लग गई, जिसमें वह जिंदा ही जल गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इसके बाद मृतक चालक के अधजले शव को ट्राले के केबिन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने ट्राले के नंबर के आधार पर जांच करते हुए मृतक की पहचान की तो उनके परिजनों को सूचना दी। मृतक का भाई रविंद्र मौके पर पहुंचा और उसने बताया कि सोमनाथ चालक के तौर पर कार्य कर अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी को छोड़ गया है। जांच अधिकारी मक्खन सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्राले का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में जाने से ट्रॉला अनियंत्रित हुआ था। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed