फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The temporary bridge built on the drain could not withstand even a rain

Kurukshetra News: एक बरसात भी नहीं झेल पाया ड्रेन पर बना अस्थायी पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The temporary bridge built on the drain could not withstand even a rain
कुरुक्षेत्र। दरार में फंसी कार से बाहर निकलता दंपति।
पिहोवा। सरस्वती ड्रेन पर बनाया गया अस्थाई पुल एक बरसात भी नहीं झेल पाया। पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ दो दिन से चल रही बारिश के कारण ड्रेन में पानी का फ्लो अचानक बढ़ गया, जिससे पुल की दीवार और रास्ते में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पुल पर आवाजाही को बंद कर दिया। इससे पहले कार सवार एक दंपती की कार पुल के बीच आई दरार में फंस गई। कार का अगला पहिया दरार के बीच में फंस गया। कार को फंसा देख आसपास के लोगों ने दंपती को कार से बाहर निकाला। बाद में उनकी कार भी किसी तरह से बाहर निकाली गई। दंपती पंजाब से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। गनीमत रही कि इसमें उनको कोई चोट नहीं आई। यहां बता दें आसपास के गांव के लोगों की मांग को देखते हुए करीब तीन महीने पहले इस अस्थायी पुल का निर्माण किया गया था। दरअसल, सरस्वती ड्रेन पर बने स्थायी पुल करीब छह महीने पहले असुरक्षित घोषित करके बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed