फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The temperature increased, the sun got stronger, the heat started, people faced problems throughout the day.

Kurukshetra News: बढ़ा पारा तेज हुई धूप, चलने लगी लू, लोगों ने दिनभर झेली परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased, the sun got stronger, the heat started, people faced problems throughout the day.
कुरुक्षेत्र। तेज धूप और लू से बचने के लिए मुंह ढककर जाते राहगीर। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब पारा बढ़ने के चलते सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि दोपहर तक पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा और तेज लू का सामना लोगों ने किया। लू के कारण जहां बाजार में सन्नाटा छाया रहा तो वहीं सड़कों पर चलने वाले राहगीर भी तेज धूप और लू से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए। गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों ने पंखों, कूलरों का सहारा लिया, जबकि कई संस्थानों में गर्मी से राहत पाने के लिए एसी चलते नजर आए। लू के चलते लोग दिनभर परेशानी से जूझते दिखाई दिए। लू से बचने के लिए जहां पशु चिकित्सकों की ओर से एडवाइजरी जारी की जा रही है तो वहीं डॉक्टरों की ओर से भी लू के चलते घर से बाहर निकलने पर परहेज करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की गाइडलाइन के अनुसार अब अगले सप्ताह तक तापमान और ज्यादा बढ़ने के आसार बने हुए हैं, जिसके चलते गर्मी और लू चलने के असार बने हुए हैं। पिछले सप्ताह मौसम में कई बदलाव देखने को मिले, लेकिन अब मौसम साफ रहने के चलते जहां लू चलेगी तो वहीं गर्मी का एहसास भी अधिक होने की संभावना बनी हुई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतपाल बतरा का कहना है कि तापमान बढ़ने के चलते अब तेज धूप और लू का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय लू चलने पर सफर करने से परहेज करना चाहिए, ज्यादा जरूरत होने पर ही घर या कार्यालय से निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से बचने के लिए अपने कार्यों को सुबह और शाम के समय करना चाहिए और लू से बचने के लिए थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए। सुबह और शाम के समय सैर करनी चाहिए, साथ ही पौष्टिकता से पूर्ण भोजन करना चाहिए, ताकि गर्मी से बचा जा सके। इसके अलावा लू लगने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed