फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The team of Government College Bheriya won by 113 runs

Kurukshetra News: राजकीय महाविद्यालय भेरियां की टीम 113 रन से विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The team of Government College Bheriya won by 113 runs
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते ​शिक्षक एवं कोच।
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा के स्टेडियम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय भेरियां और आरकेएसडी कॉलेज कैथल के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय भेरियां की टीम ने विपक्षी टीम को मात देते हुए बड़े अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय भेरियां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 248 रन बनाएं व विपक्षी टीम को 249 रनों का लक्ष्य दिया। मैच में ऋतिक मिश्रा ने नाबाद 104 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम 17.3 ओवर में केवल 135 रन ही बना पाई। इस प्रकार राजकीय महाविद्यालय भेरियां-पिहोवा की टीम ने यह मैच 113 रन के बड़े अंतर से जीता।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज कैथल के हरियाणा रणजी के खिलाड़ी पार्थ वत्स ने इस मुकाबले में तीन विकेट चटकाए। डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मुकाबले में विजयी रहने वाली टीम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ग्रुप-ए की तरफ से अगले मुकाबलों में प्रतिभाग करेगी। राजकीय महाविद्यालय भेरियां-पिहोवा के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार चौहान व खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव ने इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अशोक वर्मा, महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. मोहन लाल, जोरावर सिंह गिल, ग्राउंडमैन प्रवीन, अंपायर ललित कुमार और सुनील कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed