फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The team examined the system to prevent malaria

Kurukshetra News: टीम ने मलेरिया रोकने के लिए जांची व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The team examined the system to prevent malaria
कुरुक्षेत्र। जिला मलेरिया कार्यालय का निरीक्षण करती टीम। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा व पंचकूला की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जिला मलेरिया कार्यालय का जायजा लिया। टीम ने डेंगू, मलेरिया, जेई तथा चिकनगुनिया संबंधित बीमारियों की रोकथाम व उपचार की कार्यप्रणाली का निरीक्षण भी किया।
उधर, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. प्रदीप कुमार ने टीमों को ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र धुराला, खानपुर कोलियां, पिपली तथा शहरी आकाश नगर व कैलाश नगर का अवलोकन कराया। दोनों टीम ने पिछले तीन सालों से मलेरिया पॉजिटिव केस शून्य कार्यप्रणाली संबंधित लैब, फील्ड व दवाओं के वितरण संबंधित कार्यों को जांचा गया।
विज्ञापन

टीम ने पिछले 10 सालों की रिपोर्ट का भी अवलोकन किया कि जिला कुरुक्षेत्र किस तरह से मलेरिया मुक्त की राह पर अग्रसर है। टीम में डाॅ. शिखर चौधरी, डाॅ. गवेंद्र सिंह, डाॅ. निधी, अनिल नेगी, जुगल किशोर व अन्य कर्मचारी शामिल हरे। वहीं, जिले में एक और डेंगू का पॉजिटिव मरीज मिला, जिससे आंकड़ा 283 तक पहुंच गया। अब तक विभाग डेंगू संदिग्ध कुल 3,722 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को डेंगू संदिग्ध 13 लोगाें के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग चिकनगुनिया संदिग्ध 31 लोगों की जांच कर चुका है, जिसमें तीन लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई थी। अभी चिकनगुनिया के सभी मरीज रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed