फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The team conducted yoga exercises for the prison staff and prisoners.

Kurukshetra News: टीम ने कारागार में कर्मियों और बंदियों को कराया योगाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The team conducted yoga exercises for the prison staff and prisoners.
कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में योगाभ्यास कराती आयुष विभाग की टीम। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए योग सत्र आयोजित किया गया। कैदियों, बंदियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों के मानसिक तनाव को कम करना, आत्म-संयम, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और उनके जीवन में स्वास्थ्य और अनुशासन का समावेश करना रहा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि नियमित योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन भी प्राप्त होता है। पुरुष कैदियों को सहायक कर्मवीर व वीरेंद्र सिंह ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। महिला कैदियों को सहायक सविता और पूनम देवी ने योग क्रियाएं कराईं। कारागार के अधिकारियों ने आयुष टीम की पहल की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार योग जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ग तक आयुर्वेद व योग के लाभ पहुंचाए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक धर्मवीर, उप अधीक्षक रोहन सिंह और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सहित अन्य का सहयोग रहा।

कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में योगाभ्यास कराती आयुष विभाग की टीम। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में योगाभ्यास कराती आयुष विभाग की टीम। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed