{"_id":"657618b0d9f42a8b6d0e7694","slug":"the-teachings-of-srimad-bhagavad-geeta-are-beneficial-for-every-section-of-the-society-hemadoil-dilam-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-9984-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भगवद् गीता के उपदेश समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी : हेमॅडॉयल डिलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भगवद् गीता के उपदेश समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी : हेमॅडॉयल डिलम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि हेमॅडॉयल सीएसके स्मृति चिह
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद् गीता में आत्म कल्याण तथा विश्व शांति अटल के शाश्वत सिद्धांत तथा मानवीय जीवन की हर संभव तथा असंभव जटिलताओं का समाधान हमें प्राप्त होता है जिसका अनुसरण कर मानव जीवन में कल्याण निश्चित है। श्रीमद्भगवद्गीता का परम दिव्य उपदेश संपूर्ण विश्व के मानवीय समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है। यह विचार अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद गीता के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा आयोजित अठारह दिवसीय कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस ‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में श्रीमद्भगवद गीता की प्रासंगिकता ’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमॅडॉयल डिलम सीएसके ने बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।
मुख्यातिथि के साथ कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक सुभाष सुधा, मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र, श्री श्री 1008 स्वामी विप्रदास , समाजसेवी प्रदीप सैनी ने मातृभूमि सेवा मिशन के नवनिर्मित श्रीमद्भगवद गीता सदन का लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हेमॅडॉयल डिलम सीएसके ने कहा कि संपूर्ण विश्व को समस्त ज्ञान-विज्ञान भारत वर्ष से ही प्राप्त हुआ है। मॉरीशस की धरती पर कण-कण में भारत एवं भारतीयता विद्यमान है। संपूर्ण मारीशस के जन-जन के लिए भारत उसके अभिभावक स्वरूप है।
मॉरीशस में श्रीमद्भगवद्गीता एवं रामायण का बहुत प्रचलित है। भारत आदिकाल से एक संपन्न समृद्ध राष्ट्र रहा है। आज पुनः भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने के लिए एवं विश्व का नेतृत्व करने के लिए श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं को आत्मसात करना होगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन के समाज के असहाय एवं जरूतरमंद बच्चों के निःस्वार्थ एवं निष्काम भाव से सेवा करके श्रीमदभगद्गीता की शिक्षाओं का यथार्थ रूप से पालन कर रहा है। उन्होंने मातृभूमि सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों के निमित्त पांच लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की।
विज्ञापन
मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि श्रीभगवद्गीता का निष्काम कर्मयोग सदैव हर देश, काल, परिस्थिति में प्रासंगिक रहा है। श्रीभगवद्गीता जीवन निर्माण का ग्रंथ है। कार्यक्रम को अतिथि सैनसन पेपर प्राइवेट प्रा.लि-.के प्रबंध निदेशक प्रदीप सैनी, समाजसेवी संदीप गर्ग, कुवि के पूर्व डीन प्राचीन विद्या संकाय डॉ. राजेश्वर मिश्र, भागवत रत्न महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास ने बतौर अति विशिष्ट अतिथि संबोधित किया। विधायक सुभाष सुधा को सामाजिक, धाार्मिक क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए मातृभूमि समाज गौरव सम्मान, मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमॅडॉयल डिलम को सनातन धर्म एवं विश्व मानवता के कार्य करने के लिए मातृभूमि गौरव सम्मान, भारतीय सनातन धर्म क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए बाबा बिहारी चेरिटेबल ट्रस्ट के अधिष्ठाता परमपूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विप्रदास को मातृभूमि गीता गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. राजेश चौहान ने किया। कार्यक्रम में गुरुग्राम से समाजसेविका शोभा गर्ग, स्विटरलैंड से गिरमीटिया सभा के प्रधान रामलोचन दास, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक सचिव श्री प्रकाश ताराचंद शर्मा, सुभाष चौहान अमीन, जसबीर राणा, डाॅ. एसएम गुप्ता, डाॅ. संगीता गुप्ता, धर्मपाल सैनी आदि शोधार्थी मौजूद रहे।