{"_id":"698b8eca3bebe23e89032172","slug":"the-sunshine-has-increased-the-heat-and-the-weather-will-change-again-after-two-days-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149947-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धूप खिलने से बढ़ी गर्माहट, दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धूप खिलने से बढ़ी गर्माहट, दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इस्माईलाबाद के खेतों में लहलहाती गेहूं। संवाद
कुरुक्षेत्र। मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही और तापमान में भी बढोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री तक होने और अगले दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अगले दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना जा रहे हैं। इसके साथ ही बादल छाए रह सकते हैं और तापमान फिर गिरेगा। मौसम में यह उतार चढ़ाव जारी रहने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। खास तौर पर बच्चों व बुजुर्गों पर यह असर अधिक है और खांसी, बुखार व जुकाम आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 300 तक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे मौसम में चिकित्सक सतर्क रहते हुए बचाव रखने का आह्वान कर रहे हैं।
गेहूं में पीले रतुवे को लेकर कृषि विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बदलते मौसम का गेहूं की फसल में फायदा माना जा रहा है। वहीं पीला रतुवा से बीमारी की भी आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए कृषि विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। टीमें खेतों में जाकर गेहूं की फसल का जायजा ले रही हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि फिलहाल कहीं पर भी पीले रतुवे की बीमारी नहीं आई है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं मौसम फिलहाल गेहूं की फसल के अनुकूल हैं। आगे भी मौसम में बदलाव रहने वाला है जिसका फसल में फायदा रहेगा।