फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The success of the 35th convocation is a result of teamwork: Vice Chancellor

35वें दीक्षांत समारोह की सफलता टीम वर्क का परिणाम : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The success of the 35th convocation is a result of teamwork: Vice Chancellor
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम को संबो​धित करते  कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा। पीआरओ
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को सीनेट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन विश्वविद्यालय की पूरी टीम के समर्पण, समन्वय और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के पीछे सामूहिक प्रयास और टीम वर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समस्या के अंदर ही समाधान छिपा होता है। असंभव शब्द के अंदर ही संभव शब्द होता है। प्रो. सचदेवा ने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन में विभिन्न समितियों की भूमिका की विशेष सराहना की। हॉस्पिटेलिटी के लिए प्रो. अनिल मित्तल, डॉ. सुरजीत तथा साइटेशन कार्य के लिए प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. विवेक चावला, मीडिया कवरेज के लिए प्रो. महासिंह पूनिया व डॉ. जिम्मी शर्मा, कुलपति व कुलसचिव कार्यालय, खेल विभाग, निर्माण शाखा, परीक्षा शाखा, स्थापना शाखा, शैक्षणिक शाखा सहित सभी समितियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी हमेशा संस्थान की प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते हैं।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम को संबोधित करते  कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा। पीआरओ

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम को संबोधित करते  कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा। पीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed