फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The story of disintegrating relationships seen in the drama Apna Ghar

Kurukshetra News: नाटक अपना घर में दिखी बिखरते रिश्तों की कहानी

Tue, 13 Aug 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The story of disintegrating relationships seen in the drama Apna Ghar
कुरुक्षेत्र । कला कीर्ति भवन की भरतमुनि रंगशाला में हरियाणा कला परिषद की ओर से कला सृष्टि मंच के कलाकारों ने सोमवार को नाटक ‘अपना घर’ का मंचन किया। इस अवसर पर डाॅ. जयभगवान सिंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बृज शर्मा के निर्देशन में सजे इस नाटक अपना घर में कलाकारों ने आपसी रिश्तों के टूटने से होने वाली मन की पीड़ा को दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों ने अलग-अलग घरों में चल रही घटनाओं को दिखाने का प्रयास किया, जिसमें एक शराबी पति बाबूराम, उसकी पत्नी माल्ती और मंदबुद्धि बच्ची भोली की कहानी को दिखाते हुए कलाकारों ने बताया कि शराबी पति अपने बीवी-बच्चों की ओर ध्यान न देते हुए अक्सर उनके साथ मारपीट करता रहता है। एक दिन होली के मौके पर कुछ बदमाश भोली के साथ दुराचार करते हैं। ये घटना भोली के मां बाप को अंदर तक झकझोर देती हैं। बाद में एक दिन भोली एक कार एक्सीडेंट में मारी जाती हैं। बाप की अनदेखी बाबूराम के पूरे परिवार को अंधेरे में झोंक देती हैं।
विज्ञापन



दूसरी कहानी एक मां और बेटी की चलती हैं, जिसमें बेटी अपनी मां को अनसुना करके अपने ऐशोआराम की जिंदगी जीती है। मां बार-बार अपनी बेटी को शादी करने के लिए कहती हैं, लेकिन मां के समझाने पर भी बेटी एक नहीं सुनती और बाद में इस बात का खामियाजा उसे भुगतना पड़ता है। अगली कहानी विदेश में बसे बच्चों और उनकी मां की तड़प को बयां करती हैं, जिसमें अकेलेपन की शिकार मां अपने बच्चों के समय के लिए तरसती रहती हैं, लेकिन उसके बच्चे उसे समय नहीं देते। अंत में मां अकेली भारत वापस आ जाती है और अपने अकेलेपन के साथ ही जिंदगी बसर करती हैं। एक कहानी में लिव इन रिलेशनशिप की ओर भाग रहे युवाओं के अंजाम को दिखाया गया। इस मौके पर डाॅ. ऋषि गोयल, अन्नपूर्णा शर्मा, शालिनी शर्मा, अश्विनी अरोड़ा, प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, डाॅ. करण शर्मा,बृज शर्मा, शिवकुमार किरमच, रेणू खुग्ग्गर, नीरज आश्री, आशी खेत्रपाल, सुनील, दीपक कौशिक, रिंकू छाबड़ा, मान्सी सेतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed