{"_id":"69275ecfb9ad9ede0f060f7f","slug":"the-state-level-exhibition-showcased-the-states-vision-of-development-by-2047-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145999-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखी 2047 तक विकसित प्रदेश की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखी 2047 तक विकसित प्रदेश की तस्वीर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। आयोजक
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें वर्ष 2047 तक प्रदेश के विकसित होने की तस्वीर दिखाई गई। सरकार की ओर से पिछले वर्षों के दौरान किए गए कार्यों से लेकर इसमें भविष्य का खाका दर्शाया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी का पहले उद्घाटन किया फिर अवलोकन कर गहन जानकारी ली।
प्रदर्शनी में विभिन्न देशों की 35 वैश्विक भाषाओं में लिखी पवित्र ग्रंथ गीता का कक्ष भी बनाया गया, जो खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं इससे दुनिया के कोने-कोने तक गीता के संदेश पहुंचने का भी अहसास हुआ। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे हरियाणा की प्रगति, भावी योजनाओं, पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश, कुरुक्षेत्र के प्रमुख तीर्थों का इतिहास दिखाने के अलावा हाईटेक तकनीकी के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों और महाभारत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की ओर से अर्जुन को दिए गए उपदेशों के बारे में भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने भी एलईडी पर गीता संदेश सुने और तकनीक के प्रयोग की जमकर सराहना भी की। उन्होंने भावी योजनाओं के लिए लगाए गए 25 स्टॉलों के साथ-साथ हरियाणा पैवेलियन का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश गौरवशाली इतिहास के साथ विकासात्मक स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण है। जहां गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है। वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है।
विज्ञापन
विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणवीर सांगवान व शहीदी स्मारक के निदेशक डाॅ. कुलदीप सैनी ने प्रदेश के गौरवमयी इतिहास के साथ ही 11 साल में बदलते हरियाणा के विकासात्मक पहलुओं को दर्शाती प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अन्य विकासोन्मुखी रूपरेखा से अवगत कराया।
इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, धुमन सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय डाॅ. बीआर अंबेडकर संस्थान के निदेशक डाॅ. प्रीतम सिंह, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, केडीबी सदस्य विजय नरुला, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, सुशील राणा और संजय चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।