फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The shooter who opened fire at Chaitanya Centre was arrested by the police.

Kurukshetra News: चैतन्य सेंटर पर फायरिंग करने वाला शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 28 Sep 2025 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 28 Sep 2025 10:22 AM IST
विज्ञापन
The shooter who opened fire at Chaitanya Centre was arrested by the police.
कुरुक्षेत्र। चैतन्य सेंटर पर गोलीबारी करने के मामले में जिला कैथल के सिसमौर गांव में रहने वाले अमन कुमार उर्फ कमाऊ को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सीआईए दो व एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में घायल हुए कैथल के पीडल गांव के राहुल उर्फ हर्षु को उपचार के बाद काबू कर लिया हैं। राहुल पर आरोप है कि अपने साथी राजीव के साथ मिलकर सेंटर पर गोलीबारी की थी। टीम ने दोनों को मुठभेड़ के बाद 19 सितंबर को काबू कर लिया था।
विज्ञापन

एसटीएफ करनाल और अंबाला की टीम जिला पुलिस के क्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि आईलेट्स सेंटर पर गोली चलाने के आरोपी प्रतापगढ़ गांव के पास लिंक रोड पर घूम रहे हैं। रात करीब आठ बजे एसटीएफ की टीम जब प्रतापगढ़ के पास लिंक रोड पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

टीम की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की टांगों में गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा घायल आरोपियों को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। मुठभेड़ के कुछ दिन बाद ही रंगदारी न मिलने पर विदेश में बैठे गैंगस्टर ने पांच और बदमाशों को शहर में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed