फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The secret of Satpal's death was not revealed by the post-mortem report, now waiting for viscera investigation

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला सतपाल की मौत का राज, अब विसरा जांच का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The secret of Satpal's death was not revealed by the post-mortem report, now waiting for viscera investigation
गैस एजेंसी संचालक सतपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। ऐसे में अब पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा है। उसकी रिपोर्ट से ही सतपाल की मौत के कारणों का खुलासा होगा। इससे पहले चिकित्सकों के पैनल ने सतपाल के शरीर पर लगी चोटों को कंटीली तार से लगना बताया है।
विज्ञापन

विदित हो कि बुधवार सुबह सतपाल (47) का शव गांव गुमथला गढू स्थित उसकी गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर खेतों में पड़ा मिला था। इससे पहले सतपाल मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर लौट आया था, लेकिन कुछ देर बाद एजेंसी में ही मोबाइल भूलने की बात कहकर बाइक पर चला गया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले में देर रात ही उसकी पत्नी उर्मिला ने थाना शहर पिहोवा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना शहर प्रबंधक धमवीर शर्मा ने बताया कि बुधवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सतपाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके शरीर पर कंटीली तार से चोट की बात सामने आई है। अब विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed