{"_id":"664a8c89b5d68cf0300b2384","slug":"the-scorching-heat-and-heat-tormented-the-pedestrians-throughout-the-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-118379-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चिलचिलाती धूप और लू ने राहगीरों को दिनभर सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चिलचिलाती धूप और लू ने राहगीरों को दिनभर सताया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चिलचिलाती धूप और लू का असर रविवार को दिनभर बना रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पारा बढ़ने लगा, जिससे भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सड़कों से गुजर रहे राहगीर ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कर गर्मी से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए। वहीं दोपहर के समय पारा बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा और 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने लगी, जिससे लू का असर देखने को मिला। लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। साथ ही बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी और लू से राहत पाने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा ढककर सड़क से गुजरते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अब पारा बढ़ने से भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों तक पारा बढ़ने के चलते जहां लू का असर रहने की संभावना रहेगी तो वहीं भीषण गर्मी रहने के आसार भी बने हुए हैं। सोमवार को सुबह के समय पारा 29 डिग्री सेल्सियस और दोपहर को 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह कहा कहना है कि अब पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा गया है, जिससे जहां लू का असर बढ़ गया है तो वहीं भीषण गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। पारा 41 डिग्री तक पहुंचने पर बेल वाली सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ता है। तापमान बढ़ने से सब्जियों में खिलने वाले फूल कम खिलते है, जिससे फल नहीं बन पाता और उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है।