{"_id":"6aece651c0640bb32b093513","slug":"the-sanctum-at-the-revered-shri-dakshin-mukhi-mandir-will-be-decorated-with-flowers-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163744-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सिद्धपीठ श्री दक्षिण मुखी मंदिर में फूलों से सजेगा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सिद्धपीठ श्री दक्षिण मुखी मंदिर में फूलों से सजेगा दरबार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के उत्तरी तट स्थित सिद्धपीठ श्री दक्षिण मुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव और अन्नकूट महोत्सव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सात नवंबर को हनुमान जन्मोत्सव और 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा।
आयोजनों को भव्य रूप देने के लिए मंदिर परिसर को सजाने से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा तक के इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर में रंग-बिरंगी रोशनी और प्राकृतिक फूलों से आकर्षक सजावट की जा रही है। मंदिर समिति के मुख्य पुजारी डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान का विशेष शृंगार किया जाएगा। उत्सव के दिन सुबह भगवान का दुग्धाभिषेक, चोला अर्पण और सिंदूर पूजन होगा। इसके बाद विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के साथ महाआरती की जाएगी।
10 बजे मंदिर परिसर में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पंडित प्रेमकुमार शर्मा के संरक्षण में श्रद्धालु सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। प्रबंधक पंडित विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान भगवान को छप्पन भोग और विशेष अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव के दाैरान भंडारा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
पेयजल, कतारबद्ध दर्शन, जरूरी सुविधाओं के प्रबंध किए जा रहे हैं। व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। इस अवसर पर माणिक शर्मा, शैलेश वत्स, सारांश, मन्नत, लालचंद, लोकेश ओझा, राहुल, अजय, सुरजीत सहित अन्य मौजूद रहे।