फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The role of alumni in the development and innovation of the institute was discussed

Kurukshetra News: संस्थान के विकास और नवाचार में पूर्व छात्रों की भूमिका पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The role of alumni in the development and innovation of the institute was discussed
न्यूज लेटर विमोचन के दौरान निदेशक सहित अन्य सदस्य। 
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के बोर्डरूम में पूर्व छात्र कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी रमन्ना रेड्डी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व छात्र प्रकोष्ठ प्रभारी और डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रतिभा अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया जिनमें देश-विदेश से वर्चुअल रूप से जुड़े हुए पूर्व छात्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रो. प्रतिभा अग्रवाल ने पूर्व छात्र संगठन की संरचना, उद्देश्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि पूर्व छात्रों के सहयोग से बहुसांस्कृतिक हॉल, पूर्व छात्र आवास और अनुसंधान व नवाचार प्रयोगशालाओं की स्थापना की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने छात्र क्लब के गठन और संवाद को और बेहतर बनाने के उपायों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. रेड्डी ने संस्थान के उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों, शोध और नवाचार में हो रहे परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों की भूमिका संस्थान और राष्ट्र दोनों के विकास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य उन सभी पूर्व छात्रों से मजबूत संबंध बनाना है जिन्होंने आरईसीके (रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज कुरुक्षेत्र) या एनआईटी कुरुक्षेत्र में अध्ययन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रोजर कुमार, आरएस मलिक, श्रीधर रमन, विजय, बृजेंद्र चौधरी, मनोरमा और सुयश दीक्षित सहित कई पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने सुझाव दिए और छात्र कल्याण, खेल, पाठ्यक्रम सुधार और आधारभूत ढांचे पर विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र न्यूज लेटर का विमोचन भी किया गया। बैठक में कुलसचिव, डीन (योजना एवं विकास) प्रो. राजू पांडे, एसोसिएट डीन (पूर्व छात्र) प्रो. दीक्षित गर्ग, प्रो. शैली वढेरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed