फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The relationship between nurse and patient is like that of a mother and child: BK Madhu

नर्स और मरीज का रिश्ता मां और बच्चे जैसा : बीके मधु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The relationship between nurse and patient is like that of a mother and child: BK Madhu
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-4 स्थित श्रीकृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के तहत एकजुट नर्स। स्वयं
कुरुक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर-8 की ओर से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेक्टर-4 स्थित श्रीकृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी व पॉलीक्लीनिक में नर्सों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ को उनके सेवाभाव, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीकृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी में बीके सरोज ने कहा कि परमात्मा सभी के पिता और सुप्रीम सर्जन हैं। यदि कार्य के दौरान भी मन उनसे जुड़ा रहे तो सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। यही शक्ति मरीजों की बेहतर सेवा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक बनती है।
विज्ञापन


वहीं पॉलीक्लीनिक में नर्स डे को फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्मृति दिवस के रूप में मनाया। चिकित्सकों और ब्रह्माकुमारियों ने मोमबत्ती से श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ चिकित्सक अनुपमा, डॉ. माधविका, डॉ. अल्का ने नर्स रजनी, रितु, सीमा सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ का हौसला बढ़ाया। बीके मधु व पूनम ने सभी नर्सों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उत्साहवर्धन किया। बीके मधु ने कहा कि नर्स और मरीज का रिश्ता मां और बच्चे जैसा होता है। चाहे आईसीयू हो या कोई भी कठिन परिस्थिति, मरीज को मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करने में नर्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। नर्स का स्वयं तनाव, क्रोध और मानसिक दबाव से मुक्त होना आवश्यक है। राजयोग मेडिटेशन अत्यंत प्रभावी माध्यम है। दवाई के साथ सकारात्मक ऊर्जा और मेडिटेशन मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. अनुपमा, डॉ. माधविका ने नर्सों के सम्मान में गीत सुनाकर भावुक कर दिया। नर्स रजनी ने सभी की ओर से मरीजों की बेहतर सेवा का संकल्प लिया।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-4 स्थित श्रीकृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के तहत एकजुट नर्स। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-4 स्थित श्रीकृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के तहत एकजुट नर्स। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed