Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Punjabi Mahasabha conveyed a message of harmony and brotherhood by organizing a goodwill march.

Kurukshetra News: सद्धभावना यात्रा निकाल पंजाबी महासभा ने दिया समरसता और भाईचारे का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The Punjabi Mahasabha conveyed a message of harmony and brotherhood by organizing a goodwill march.
शाहाबाद। सद्धभावना यात्रा में हिस्सा लेते पंजाबी महासभा के सदस्य। स्वयं - फोटो : Archive
शाहाबाद। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने शुक्रवार को समाज में एकता का संदेश देने के लिए सद्भावना यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में इस यात्रा में शामिल हुए। शाहाबाद पंजाबी महासभा के प्रधान शुभम साहनी और सदस्यों ने यात्रा का आयोजन किया। नगर पालिका प्रधान गुलशन कवातरा और प्रदेश महासचिव राकेश भल्ला उगाला विशिष्ट अतिथि थे। अशोक मेहता ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सामाजिक बुराइयों को दूर करना है। उन्होंने युवाओं से समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। महासभा 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर चल रही है। शुभम साहनी ने सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशे का त्याग कर देशभक्ति की राह पर चलने की अपील की। यह यात्रा शाकुंभरी देवी मंदिर से शुरू होकर प्राचीन श्री शिव मंदिर में समाप्त हुई। मंच संचालन हरीश मुंजाल ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान गुलशन कवातरा, मलिक विजय आनंद, साहब सिंह भिंडर, संतोष कुकड़ेजा, कुलवंत सिंह चावला, अनिल अरोड़ा, भगवंत सिंह, काला आहूजा, बलदेव राज सेठी, पार्षद जगतार सिंह तारा, कमित सचदेवा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed