{"_id":"6828e8ac0db6c9453a0b03e3","slug":"the-project-to-run-voting-on-the-saraswati-river-will-be-ready-soon-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135826-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती नदी पर जल्द तैयार होगा वोटिंग चलाने का प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती नदी पर जल्द तैयार होगा वोटिंग चलाने का प्रोजेक्ट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र सरस्वती नदी पर वोटिंग प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सरस्वती नगर में सरस्वती नदी पर एक भव्य घाट का भी निर्माण किया जाएगा। इस घाट का निर्माण कार्य एक या दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने दी।
वे शनिवार को सरस्वती नगर में ग्राम पंचायत व हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने सरस्वती नगर में सरस्वती तट पर नारियल फोड़कर विधिवत रूप से वोटिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। बोर्ड उपाध्यक्ष धुम्मन ने यहां दी जानकारी में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पवित्र सरस्वती नदी को फिर से धरातल पर लाने की कई बड़ी और छोटी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी योजना के तहत ही सरस्वती नगर में सरस्वती नदी के तट पर भव्य घाट का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घाट के निर्माण कार्य को आगामी दो माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस सरस्वती नदी में वोटिंग चलाने के प्रोजेक्ट को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पर्यटन के क्षेत्र में इजाफा होगा। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी पर सफाई और मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इस कार्य में समिति के सदस्य और आम नागरिकों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती नगर एक धाम के रूप में अपनी जगह बना चुका है। यहां पर श्रद्धालु पितृ तर्पण के लिए पहुंचते है।