फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The problems of numberdars should be resolved: Naresh Kumar

नंबरदारों की परेशानियों का समाधान हो : नरेश कुमार

Sat, 22 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The problems of numberdars should be resolved: Naresh Kumar
बाबैन। नंबरदार एसोसिएशन के पदाधिकारी नायब तहसीलदार गीता राम को पुष्प गुच्छ भेंट करते  एसोसिएशन - फोटो : samvad
बाबैन। नंबरदार एसोसिएशन की ओर से ब्लॉक प्रधान नरेश कुमार फालसंडा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार गीता राम का स्वागत किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के अनेक नंबरदारों ने उपस्थित होकर नायब तहसीलदार का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान नरेश कुमार, उप प्रधान परमिंदर सिंह ईशरहेडी, सचिव मोहकम सिंह नंबरदार टाटकी, अमर सिंह, सुरेश, देवेंद्र बिंट, बलदेव सिंह, प्रितम, बलिंद्र, छत्रपाल सिंह, गुरदेव सिंह केंदौली और पूर्ण सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी नंबरदारों ने नायब तहसीलदार से मुलाकात कर नंबरदारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को विस्तार से रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान नरेश कुमार फालसंडा ने कहा कि नंबरदार लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि नंबरदार गांव और प्रशासन के बीच एक अहम कड़ी की भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उनकी परेशानियों का समाधान और मांगों की पूर्ति सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed