{"_id":"687805c316caf189a9076b40","slug":"the-president-of-ku-sports-council-inspected-the-swimming-pool-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-138954-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष ने किया स्वीमिंग पूल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष ने किया स्वीमिंग पूल का निरीक्षण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल एवं अन्य खेल सुविधाओं का बुधवार को कुवि स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने खेल विभाग के निदेशक प्रो. दिनेश राणा के साथ निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी वार्षिक खेल कैलेंडर की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया, ताकि यदि किसी स्तर पर कोई कमी हो, तो उन्हें समय रहते दूर किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक चौधरी ने विश्वविद्यालय के खेल बुनियादी ढांचे की सराहना की और खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा के प्रशासनिक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व को सराहा, जिनके प्रयासों से विश्वविद्यालय में खेलों की दिशा में निरंतर प्रगति हो रही है। इस मौके पर स्वीमिंग पूल इंचार्ज व बॉक्सिंग कोच डॉ. राजेश कुमार राजौंद, वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार, रेसलिंग कोच रमेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।