{"_id":"65b82ef78276c3011e00c204","slug":"the-present-committee-is-not-giving-accounts-it-is-being-arbitrarily-done-jhinda-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-112810-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसाब नहीं दे रही वर्तमान कमेटी, जमकर की जा रही मनमानी : झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसाब नहीं दे रही वर्तमान कमेटी, जमकर की जा रही मनमानी : झींडा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्तमान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने आज तक किसी को कोई हिसाब नहीं दिया है। यहां तक कि प्रधान द्वारा संस्थागत गाड़ियों का भी निजी कार्यों के लिए जमकर प्रयोग किया जा रहा है। अकाली दल बादल की तरह जमकर मनमानी की जा रही है, जो सरासर गलत है। सामने आ रही मनमानी व लगते रहे आरोपों के चलते प्रधान को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे। संगत सब देख रही है और चुनाव में पूरा हिसाब ले लेगी। यह कहना है हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व में प्रधान रह चुके जगदीश सिंह झींडा का।
सोमवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इससे पहले उन्होंने हरियाणा कमेटी के लिए संघर्ष में साथ रहे सिखों के साथ अहम बैठक की। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी का नाम पंथक अकाली दल रखे जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका चुनाव चिह्न चढ़ता सूरज होगा। उनका मुख्य मुकाबला अकाली दल बादल से ही होगा। उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों व चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी करने का आह्वान किया है। झींडा ने कहा कि सरकार ने आरएसएस व बीजेपी के लोगों की वर्तमान कमेटी बनाई है, लेकिन चुनाव में प्रदेश की संगत खुद ही सही और गलत का फैसला कर देगी। उन्होंने कहा कि कमेटी के लिए संघर्ष करने वाले अब कुछ लोग ही रह गए हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि संगत उन्हें अपना भरपूर समर्थन देगी। इस दौरान अवतार सिंह चक्कू, जसबीर सिंह भाटी, सुरेंद्र सिंह शाह, बलदेव सिंह बबली, अपार सिंह, करनैल सिह, हरपाली सिंह, जसबीर सिह खालसा, नरवैल सिंह, मंजीत सिंह डाचर, हॉकम सिंह सहित अन्य सिख भी शामिल रहे।
अमृतधारी ही लड़े चुनाव, दुरुस्त हो सूची
झींडा ने कहा कि हरियाणा सिख प्रबंधन कमेटी के चुनाव को लेकर उम्मीद है कि सरकार जल्द कार्रवाई पूरी कराएगी, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ अमृतधारी सिख ही योग्य होना चाहिए। बनाए गए वोटों में काफी खामियां दूर करने की जरूरत है।