फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The power of religion can liberate youth from evils: Arora

धर्म की शक्ति युवाओं को दिला सकती बुराइयों से मुक्ति : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The power of religion can liberate youth from evils: Arora
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र वेदपाठशाला के द्वितीय तल का महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में लोकार्पण कर
फोटो 30
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला एवं छात्रावास के द्वितीय तल का विधायक ने किया लोकार्पण



-बोले, सनातन संस्कृति को संजोए रखने का कार्य कर रही है श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा


संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्म में वह शक्ति है तो युवाओं को बुराई से मुक्ति दिला सकती है। धर्म की प्रेरणा से ही युवाओं को नशे और अपराध की दलदल में फंसने से रोका जा सकता है। यह विचार विधायक अशोक अरोड़ा ने व्यक्त किए। वे श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र वेद विद्यालय एवं छात्रावास भवन के द्वितीय तल का लोकार्पण करने के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
श्री महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा के श्रीमहंत बंसीपुरी के सानिध्य में आयोजित इस लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता सभा के पूर्व प्रधान जयनारायण शर्मा ने की। अरोड़ा ने वेद पाठशाला के संस्थापक आचार्य स्वर्गीय बलराम शांडिल्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पहुंचने पर महंत बंसीपुरी व मुख्यातिथि विधायक अशोक अरोड़ा का आचार्य नरेश के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राहमणों ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन



अरोड़ा ने कहा कि श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा कुरुक्षेत्र वेदपाठशाला एवं छात्रावास के माध्यम से सनातन संस्कृति को संजोए रखने का काम कर रही है। धर्म के प्रति रुचि पैदा करने की प्रेरणा से धर्म के प्रति लगाव पैदा होता है, जिससे युवा वर्ग को नशे और अपराध की प्रवृतियों में फंसने से रोका जा सकता है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की वार्षिक बैठक में सन्निहित तीर्थ को सुंदर एवं भव्य बनाने के साथ ही तीर्थ के जल को स्वच्छ रखने के लिए संयंत्र लगाने का सुझाव दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार किया और इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है। इस संस्था के प्रतिनिधियों को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में सदस्य के रूप में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। और सभा के सुझावों को अमल में लाना चाहिए।



श्रीमहंत बंसीपुरी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि वैदिक भूमि है। यहां वेदों की रचना हुई। ऐसी धरा पर कर्मकांड की पाठशाला चलाना बड़ा ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का कार्य शिक्षा अर्जित कर समाज को नई दिशा देना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान जयनारायण शर्मा ने सभा की गतिविधियों का ब्यौरा रखा।


बॉक्स
इन्हें किया गया सम्मानित
सभा की ओर से पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार कौशिक, श्रीप्रकाश मिश्र, पंडित बालकृष्ण सिखौले, राजेंद्र जोशी, जयनारायण शर्मा, जलेश शर्मा, पंडित पवन शर्मा पौनी, श्याम सुंदर तिवाड़ी को सम्मानित किया। वहीं चीनू शर्मा को आइएनसीए फिल्म इंडस्ट्री अवार्ड में टाप 10 में आने पर सभा की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को केके कौशिक, मातृभूमि सेवा मिशन के संचालक डा. श्रीप्रकाश मिश्र, जलेश शर्मा, डॉ हरिदेव शास्त्री ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed