फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The play "Ek Ruka Hua Faisla" won the hearts of the audience.

Kurukshetra News: नाटक ''''एक रुका हुआ फैसला'''' ने जीता दर्शकों का दिल

Sun, 16 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 16 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The play "Ek Ruka Hua Faisla" won the hearts of the audience.
कुरुक्षेत्र। नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित साप्ताहिक सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार को मंच पर चंडीगढ़ की परंपरा आर्ट्स संस्था के कलाकारों ने नाटक एक रुका हुआ फैसला का प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा के निर्देशन और रंजीत कपूर के अनुवादित इस नाटक ने लगभग दो घंटे तक दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रेरणा संस्थान के संरक्षक डॉ. जयभगवान सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। नाटक एक रुका हुआ फैसला मूल रूप से मशहूर अंग्रेजी नाटक 12 एंगरी मैन पर आधारित है। इसकी कहानी एक 18 वर्षीय युवक पर लगे हत्या के आरोप के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दोषी साबित करने के लिए 12 पुरुषों की जूरी बनाई जाती है। शुरुआत में 11 जूरी सदस्य युवक को दोषी मानते हैं, जबकि एक सदस्य इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठाता है। यहीं से शुरू होती है चर्चा, तर्क-वितर्क, और संशय दूर करने की कोशिशों की रोचक प्रक्रिया।
विज्ञापन


नाटक में दिखाया कि आम सहमति बनाने में किन-किन जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। एक ओर कुछ जूरी सदस्य नतीजे से बेपरवाह नजर आते हैं, वहीं कुछ अपने विचारों को ही अंतिम सत्य मानकर चलते हैं। लेकिन एक सदस्य अपने तार्किक सोच, धैर्य और दृढ़ विश्वास के साथ सबके सामने तथ्यों को नए सिरे से प्रस्तुत करता है। जैसे-जैसे संवाद आगे बढ़ते हैं, दर्शक महसूस करते हैं कि वे भी इस जूरी का हिस्सा बन गए हैं और किसी वास्तविक घटना के सच तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों को मिला स्मृति चिन्ह

नाटक के उतार-चढ़ाव और तीखे संवादों ने दर्शकों को अंत तक उत्सुक बनाए रखा। कहानी का मकसद यह संदेश देना था कि जो दिखाई देता है, वह हमेशा सच नहीं होता। गहन चर्चा के बाद अंततः जूरी अपने फैसले को बदलते हुए आरोपी युवक को दोषी से निर्दोष मान लेती है। मुख्य अतिथि डॉ. जयभगवान सिंगला ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनकी इस सराहना ने कलाकारों और दर्शकों दोनों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed