फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The play Can I Say Something tackles many unresolved issues and holds a mirror to society.

Kurukshetra News: नाटक कैन आई से समथिंग ने सुलझाए कई अनसुलझे पहलू, समाज को दिखाया आईना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The play Can I Say Something tackles many unresolved issues and holds a mirror to society.
कुरुक्षेत्र। नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। रंगमंच के माध्यम से कलाकार लोगों तक अपनी बातें आसानी से पहुंचा पाते हैं, जिन मुद्दों के खिलाफ लोग सरेआम बोलने से परहेज करते हैं, उन्हें अभिनय और संवाद अदायगी के साथ बड़ी खूबसूरती से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

ये कहना था गुलजारी लाल नंदा स्मारक की प्रभारी प्रो. शुचिस्मिता शर्मा का। वे कला कीर्ति भवन में चल रहे तीन दिवसीय उत्थान उत्सव के समापन पर आयोजित नाटक मंचन के दौरान लोगों को संबोधित कर रही थीं। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्थान उत्सव में विकास शर्मा के निर्देशन में नाटक कैन आई से समथिंग का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रो. शुचिस्मिता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआईटी प्रोफेसर कर्ण शर्मा, विनोद शर्मा, रजनीश गुप्ता उपस्थित रहे। उत्थान उत्सव में पहले दिन नाटक उजबक राजा ने स्वदेशी अपनाओ का संदेश दिया, दूसरे दिन हास्य नाटक पंचलाइट ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उत्सव की तीसरी शाम अख्तर अली के सुकरात पर आधारित नाटक कैन आई से समथिंग के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाज के चेहरे से मुखौटे उतार गया नाटक कैन आई से समथिंग
गंभरी संवाद और उम्दा अभिनय से सजे नाटक कैन आई से समथिंग रंगमंच कलाकार पवन और किशोर की बातचीत से आरंभ होता है। पवन यूनान के महान दार्शनिक सुकरात और प्लेटो पर नाटक लिख रहे हैं जिसके बारे में सुनने की जिज्ञासा किशोर दिखाता है। पवन सुकरात के जीवन को वर्तमान काल से जोड़कर विभिन्न दृष्यों को दिखाने का प्रयास करता है। वह बताता है कि सुकरात को देवताओं पर विश्वास नहीं करने और युवाओं को भड़काने जैसे आरोपों के कारण मौत की सजा सुनाई गई थी। ग्रीक की जनता सुकरात के खिलाफ हो गई थी। क्योंकि सुकरात ने धर्म पर आश्रित लोगों को अपने परिवार के लिए जीवन बिताने के तर्क दिए। राजनेताओं को जनता की भलाई करने के तर्क दिए। जिसके कारण सभी लोग चाहते थे कि सुकरात को मार दिया जाए। सुकरात का शिष्य प्लेटों अपने गुरु को बचाने के प्रयास करता रहा, लेकिन सुकरात ने प्लेटों की कोई बात नहीं मानी। प्लेटों चाहता था कि सुकरात अदालत का फैसला मानकर वो सब काम बंद करदे, जिसके कारण उसे सजा मिली है। लेकिन सुकरात मौत की सजा को ज्यादा अहमियत देता रहा। उसका मानना था कि अदालत का फैसला मानकर माफी मांगने के बाद मैं ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाऊंगा, लेकिन अपने सिद्धांतों पर डटे रहने के कारण मौत की सजा पाने से मैं हमेशा के लिए लोगों के दिलों में जिंदा रहूंगा। इस तरह सुकरात की अनूठी दास्तान का बखान करता हुआ नाटक कैन आई से समथिंग समाज के चेहरे को लोगों के सामने लाने का प्रयास करता है। दो पात्रीय नाटक में पवन का किरदार सागर शर्मा तथा किशोर का किरदार राजीव कुमार ने निभाया। प्रकाश व्यवस्था गौरव दीपक जांगड़ा तथा संगीत विकास शर्मा ने सम्भाला। सहायक के रूप में वेदिता, अमरदीप जांगड़ा, पार्थ रहे।

नाटक कैन आई से समथिंग ने सवा घंटे तक लोगों को अपने संवाद और अभिनय से बांधे रखा। कला कीर्ति भवन के सभागार में बैठे दर्शकों ने एक-एक संवाद पर अपनी प्रतिक्रिया तालियों के माध्यम से व्यक्त की। भरतमुनि रंगशाला में पहली बार किसी नाटक के दौरान दर्शकों ने बिना पलक झपके, एकाग्रता तथा मोबाइल से दूरी बनाकर नाटक का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों तथा कलाकारों को सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed