फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The philosophy of human life described in the Gita is the best philosophy in the world: Dr. Mishra

गीता में वर्णित मानव जीवन दर्शन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ जीवन दर्शन : डाॅ. मिश्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The philosophy of human life described in the Gita is the best philosophy in the world: Dr. Mishra
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद गीता भारतीय जीवन दर्शन का एक महत्वपूर्ण आधार है, जो कर्म, ज्ञान और भक्ति के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाती है। यह ग्रंथ व्यक्ति को स्वधर्म का पालन करने, मोह से ऊपर उठकर निस्वार्थ कर्म करने और सच्ची शांति के लिए इच्छाओं का त्याग करने का मार्ग दिखाता है। यह न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है बल्कि मनुष्य को आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में लागू करने की तरीका प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से आयोजित 18 दिवसीय कार्यक्रम के 14वें दिन श्रीमद्भगवद गीता में भारतीय जीवन दर्शन विषय पर आयोजित गीता जीवन संवाद कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने व्यक्त किए। कार्यक्रम को अतिविशिष्ट अतिथि कैप्टन चंद्रवीर सिंह ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय धर्म और दर्शनशास्त्र के साथ उस अध्यात्म विद्या का भी स्थापित ग्रंथ है जिसने मनुष्य जाति को आत्मा की अमरता का संदेश देकर कर्मशील जीवन की प्रेरणा दी। अमेरिका से आए संदीप सिंह, गरिमा सिंह एवं दुबई से आए गंधर्व सिंह चौहान और नेहा सिंह चौहान ने बतौर अतिविशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए सामाजिक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. तारा चंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed