{"_id":"6499fe1f704c39512003631d","slug":"the-person-standing-at-the-end-got-the-benefit-of-government-schemes-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-181-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ : संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ : संदीप सिंह
विज्ञापन
फोटो 39
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित किया लाभार्थी सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। भाजपा की केंद्र सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से एक निजी पैलेस में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राज्य मंत्री संदीप सिंह सहित जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गईं और कहा गया कि इन नौ सालों में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि नौ साल में मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहली बार खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर छह करोड़ राशि देने की शुरुआत की है। इसके अलावा शहीदों एवं सैनिकों के सम्मान में भी उनके परिवार को 50 लाख की राशि प्रदेश सरकार की ओर से देने का प्रावधान तय किया गया है।
राज्य मंत्री ने बताया कि सरकार के सहयोग से 2019 से अब तक पिहोवा क्षेत्र में 256 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। अगले महीने बाईपास के नजदीक लगभग 30 करोड़ की लागत से बनने वाले नए स्टेडियम का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके अलावा भेरियां में 14.50 करोड़ रुपए की लागत से भी इंडोर हॉल तैयार किया जा रहा है। राज्य मंत्री ने बताया कि तीन साल में 28 करोड़ की सड़कें क्षेत्र में बनकर तैयार हुई और अब 15 करोड़ रुपए से 24 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जबकि 25 करोड़ रुपए की पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कें इससे अलग हैं। कुल 40 करोड़ रुपए की राशि सडक़ों पर ही खर्च की जाएगी। इसके अलावा सरकार ने झांसा में 1988 में स्थापित किए गए सिंचाई के प्रोजेक्ट का नवीनीकरण करते हुए इसके क्षमता को बढ़ाया है। इससे आसपास के 14 गांवों की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही क्षेत्र में नए 1413 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की घोषणा भी सरकार ने की है। जिसकी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे लोगों को आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, जिला अध्यक्ष रवि बतान, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, बाखली मंडल के अध्यक्ष साधु सिंह, जिला महामंत्री जसविंदर सैनी, उपाध्यक्ष महेश पारचा, राजेंद्र बाखली, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप विर्क, महामंत्री जगपाल सिंह, रामकिशन दुआ, मंडल उपाध्यक्ष सुखदेव कमोदा, रामकिशन दुआ सतपाल मास्टर आदि मौजूद रहे।