{"_id":"68c7205d8b129ed9fb023f8b","slug":"the-people-of-gandhi-nagar-took-a-pledge-to-not-consume-drugs-by-putting-salt-in-the-pot-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-142093-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लोटे में नमक डालकर गांधी नगर के लोगों ने लिया नशा न करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लोटे में नमक डालकर गांधी नगर के लोगों ने लिया नशा न करने का संकल्प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में लोटे में नमक डालकर नशा न करने का संकल्प लेते हुए लोग। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशे का हॉट स्पॉट माने जाने वाले गांधी नगर में नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने लोटे में नमक डालकर नशा न करने व न बेचने का संकल्प लिया। स्थानीय इकाई पुलिस उप अधीक्षक जगबीर सिंह, प्रभारी मांगे राम की अध्यक्षता में सहायक उप निरीक्षक जगदीश, मुख्य सिपाही पवन वर्मा और विपिन राणा ने इस अभियान में सहभागिता की।
इस दौरान ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि ब्यूरो की ओर से वर्ष 2023 में 3823 मामले दर्ज कर 5930 अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि वर्ष 2024 में 3330 मामलों में 5328 नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। इस वर्ष जनवरी से जून तक ही 1858 मामले दर्ज कर किए गए जिनमें 3051 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
यही नहीं इसी वर्ष नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि नशे को समूल नष्ट करने के लिए दूसरा कार्य जागरूकता का किया जा रहा है ताकि कोई व्यक्ति नशे के दलदल में न चला जाए। उन्होंने कहा कि भारत को ड्रग फ्री करने के लिए सरकार ने 1933 नंबर हेल्पलाइन एनसीबी एमएएमएस पोर्टल या फिर संपर्क नंबर 9050891508 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतया गुप्त रखा जाएगा। इतना ही नहीं नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति भी संपर्क कर सकते हैं।