फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The pandal resonated with the chanting of Ganpati Bappa Moriya

Kurukshetra News: गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा पंडाल

Sun, 31 Aug 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 31 Aug 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
The pandal resonated with the chanting of Ganpati Bappa Moriya
इस्माईलाबाद। श्री शिव शंकर सेवादल के तत्वावधान में राम नगर कॉलोनी में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन की भजन संध्या में मुख्य यजमान के रूप में नगर खेडा सेवा समिति के सदस्यों ने शिरकत की। वहीं सुबह श्री गणेश पूजन में बतौर यजमान जय नारायण शर्मा व सतीश बंसल ने परिवार सहित शिरकत की और गणपति महाराज का पूजन किया।
विज्ञापन

वहीं भजन संध्या कार्यक्रम में भजन गायक गौरव शान कुरुक्षेत्र ने श्री गणेश की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस अवसर सेवादल के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि श्री गणेश महाराज का पूजन करने से सभी बिगड़े काम बनते है। गणपति बप्पा सदैव अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इस मौके पर सेवादल के सदस्यों ने मुख्य यजमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सेवादल के प्रधान अरुण गुप्ता, दीपक गोयल, सुनील परवाहे, कमलदीप, रक्षित कंसल, कबीर सैनी, मुनीष कंसल, प्रिंस कंसल, दीपक सैन, मुकेश शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed