Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The pain of transgender community was reflected in the drama, the audience became emotional

Kurukshetra News: नाटक में झलका किन्नर समाज का दर्द, दर्शक हुए भावुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
The pain of transgender community was reflected in the drama, the audience became emotional
कुरुक्षेत्र। नाटक किन्नर कथा का मंचन करते कलाकार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में हरियाणा कला परिषद द्वारा साप्ताहिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें नाटक किन्नर कथा का मंच संजीवनी रंगमंच यमुनानगर के कलाकारों द्वारा किया गया। नाटक में कलाकारों ने किन्नर समाज की पीड़ा को उजागर किया। नाटक का लेखन डाॅ. संजीव चौधरी ने तथा निर्देशन नीरज कुमार ने किया। मुख्यातिथि समाजसेविका पूजा सरदाना रही।
विज्ञापन

नाटक किन्नर कथा का ताना बाना इस मर्म को दर्शाने की कोशिश करता है कि हमारा सभ्य समाज किन्नरों को मात्र मनोरंजन का जरिया ही समझता है। लेकिन कभी भी उन्हें मुख्य धारा से जुड़ा नहीं मानता। नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से किन्नर समाज के दर्द को लोगों तक पंहुचाया, जिसके बाद तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा और कई दर्शकों की आंखें नम हो गई। मुख्यअतिथि पूजा सरदाना और रंगकर्मी बृज शर्मा ने कलाकारों की सराहना की। इस मौके पर कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा, विकास शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



नाटक के अंश कुछ इस प्रकार हैं : नाटक की कहानी एक ठाकुर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। ठाकुर के घर एक बेटा जन्म लेता है, जिसका नाम कुंवर रखा जाता है। कुंवर अक्सर लड़कियों के साथ खेलना पसंद करता है। धीरे-धीरे कुंवर को लड़कियों के कपड़े पहनना, उनकी तरह नृत्य करना रास आने लगता है। एक दिन होली के मौके पर राधा बनकर नृत्य करते हुए कुंवर को उसके मां-बाप देख लेते हैं। कुंवर के पिता इस बात पर खूब नाराज होते हैं। वहीं कुंवर की मां इस बात से परेशान हो जाती है कि अगर किन्नरों को पता चल गया तो वो उसके बेटे को उससे दूर कर देंगे। इस डर के कारण ठाकुर अपने बेटे का घर से निकलना बंद कर देता है। उधर पंथा नामक किन्नर को एक वैद्य से पता चलता है कि कुंवर भी किन्नर है। तो पंथा अपने किन्नर समाज के साथ ठाकुर के घर आ जाती है। किन्नर ठाकुर और उसकी पत्नी को अपने बेटे को किन्नरों को सौंपने की बात कहती है, लेकिन ठाकुर और उसकी पत्नी इस बात से इनकार कर देती है। कुंवर की मां अपनी ममता का वास्ता देकर पंथा को कुंवर को जाने से मना करती है, तब पंथा उसकी मां को समझाती है कि हम तेरे बेटे को लेने नहीं आए, हम तो अपनी अर्थी का कांधा लेने आए हैं। अभी कुंवर बच्चा है, लेकिन जब वह बड़ा होगा और तेरे घर में रहते हुए औरतों की तरह रहेगा तो समाज तुम्हारा जीना दुश्वार कर देगा। इसलिए कुंवर का किन्नरों के साथ रहना ही ठीक है। इतना समझाने के बाद भी ठाकुर और उसकी पत्नी कुंवर को देने से मना कर देते है। तब पंथा किन्नर अन्य किन्नरों के साथ नाचना शुरु कर देती है। ढोलक की थाप और घुंघरुओं की झनकार कुंवर को बाहर खींच लाती है और कुंवर खुशी-खुशी किन्नरों के साथ जाने के लिए तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed