फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The number of patients reached two thousand in the OPD of the district civil hospital

Kurukshetra News: जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में दो हजार पहुंची मरीजों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
The number of patients reached two thousand in the OPD of the district civil hospital
कुरुक्षेत्र। मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है, जिसकी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों की भरमार है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना इलाज के लिए दो हजार मरीज इलाज लेने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में हर तीसरा मरीज वायरल इंफेक्शन से पीड़ित है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 300 से 400 मरीज बुखार का इलाज लेने पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गंभीरता बरत रहा है। विभाग की 130 टीमें फील्ड में लारवा व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की जांच करने में जुटे हैं। मौसम का अचानक से बदलाव मौसमी बीमारी की सबसे बड़ी वजह है। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी अचानक से बारिश होने के कारण कम कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग जल्दी मौसमी बीमारी के चपेट में आ जाते हैं, जिसके चलते सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़े हैं। खासकर पेट के रोगियों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चेस्ट एंड टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला ने बताया कि पिछले 15 दिन से मौसम परिवर्तन शील है। मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार, जुकाम-खांसी के साथ डायरिया के मरीज भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार से बचने के लिए आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर न पनपें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed