फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The number of active cases of corona increased to five

अब तक 497563 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
The number of active cases of corona increased to five
जिले में कोरोना के सक्रिय केस का आंकड़ा जीरो से बढ़कर पांच हो चुका है। वहीं, अब तक 4 लाख 97 हजार 563 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 21772 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 521129 में से 497563 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.26 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या पांच है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1197 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 1152 व रैपिड एंटीजन के 45 सैंपल शामिल है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22133 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 21772 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 2 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है और तीन कोविड मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 22 जगह लगेगा टीका
उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि जिले में आज 22 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। अभियान के तहत एलएनजेपी अस्पताल में कोवॉक्सीन और कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी तथा इसके साथ-साथ, पिहोवा सीएचसी, सैयना सैयदा पीएचसी, मथाना सीएचसी, खानपुर कोलिया पीएचसी, बराना सीएचसी, लाडवा सीएचसी, बाबैन सीएचसी, गुढा पीएचसी, टाटका पीएचसी, इस्माईलाबाद सीएचसी, शाहबाद सीएचसी में कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। ठसका मीराजी पीएचसी, कैंथला खुर्द सरकारी स्कूल, मथाना सीएचसी, राधा स्वामी भवन बारवा, झांसा सीएचसी, शाहबाद सीएचसी, खेड़ा मंदिर मोहन नगर, कृष्णा नगर गामडी, पॉली क्लीनिक सेक्टर 4 में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed